Search This Blog

ज्योति कुमारी की जीवनी

ज्योति कुमारी का जन्म 17 सितंबर 1995 के दिन ग्राम कमलपुर, जिला भागलपुर में हुआ था। इनके पिता जी का नाम श्री मनोज महतो व माता का नाम श्रीमती विज्ञानी देवी है। ज्योति अपने माता पिता की 4 सन्तानों में सबसे बड़ी है। इनसे छोटी 2 बहन और सबसे छोटा एक भाई है। इनके पिता श्री मनोज महतो एक किसान होने के साथ साथ कमलपुर गांव के पंचायत समिति के सदस्य भी हैं। ज्योति की शिक्षा दीक्षा हाजीपुर विद्यालय में शुरू हुई थी। उच्व विद्यालय नारायणपुर, भागलपुर से माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण किया। सुन्दरवती महिला कॉलेज से इन्होंने उच्च माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण किया। शारदा झुनझुनवाला कॉलेज, भागलपुर से इन्होंने इतिहास (प्रतिष्ठा)  विषय मे स्नातक की शिक्षा हासिल किया। 
8 फरवरी, 2014 को इनकी शादी बिरनौध ग्राम के भूतपूर्व मुखिया स्व0 बाबू लाल सिंह के पौत्र एवं भूतपूर्व पुलिस सब इंस्पेक्टर के ज्येष्ठ पुत्र सौरभ कुमार सिंह के साथ हुआ। 5 अगस्त 2017 को इस दम्पत्ति को एक पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई जिसका नाम आस्तिक कुमार रखा गया। 

ज्योति कुमारी का पारिवारिक विवरण

नाम - ज्योति कुमारी
पिता - श्री मनोज महतो
माता - श्रीमती विज्ञानी देवी
बहन -  1. ब्यूटी कुमारी
           2. साक्षी कुमारी
भाई -   1. आदित्य राज