Search This Blog

सौरभ कुमार सिंह की जीवनी

सौरभ कुमार सिंह का जन्म धनबाद में 22 मई 1978 (बुद्ध पूर्णिमा) के दिन हुआ था। इनके पिता का नाम स्व0 प्रकाश बिहारी सिंह और माता का नाम श्रीमती रूपा देवी है। सौरभ कुमार सिंह के दादा स्व० बाबु लाल सिंह ग्राम, बिरनौध, जिला भागलपुर के मुखिया थे. सौरभ के पिता स्व० प्रकाश बिहारी सिंह पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे।
पिता के नौकरी में लगातार स्थानान्तरण होते रहने के कारण सौरभ कुमार सिंह का बचपन अपने माता पिता व भाई बहनों के साथ कई अलग अलग जगहों पर गुजरा एवं इनकी प्रारंभिक शिक्षा भी अलग अलग स्थानों के विद्यालयों में हुई। 19 जून 1993 को इनके पिता जी का लम्बी बीमारी की वजह से देहांत हो गया, जिसके बाद ये अपनी माता व छोटे भाई बहनों के साथ अपने गृह जिले भागलपुर में बस गए। उसके बाद इन्होंने नारायणपुर उच्च विद्यालय, भागलपुर से वर्ष 1994 में  माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण किया। बाद में युधिष्ठिर महाविद्यालय , भागलपुर से इन्होंने उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण किया, जिसमे वो अपने कॉलेज के टॉपर रहे। चूँकि इनके पिता की मृत्इयु उनके सेवाकाल में ही हो गयी थी, इसलिए सरकारी नियमानुसार सौरभ कुमार सिंह पुलिस विभाग में पुलिस आरक्षी के पद पर अक्टूबर 1997 को अररिया जिला बल में नियुक्ति मिली। पुलिस की नौकरी करने के दौरान ही इन्होंने अररिया महाविद्यालय से इतिहास (प्रतिष्ठा)  विषय से स्नातक किया। इनका तबादला कटिहार जिला में कर दिया गया। पुलिस विभाग की नौकरी इन्हें पसन्द नहीं आई और मई 2005 में इन्होंने वो नौकरी छोड़ दी।
इसके बाद वो कई क्षेत्रों में काम करते रहे। स्टॉक मार्केट से सम्बंधित कम्पनियों में भी काम किया। उसके बाद 2008 से इन्होंने वेबसाइट निर्माण का कार्य करना शुरु कर दिया। जिसमें इन्हें काफी सफलता मिली। उसी दौरान इन्होंने सिम्बोसिस यूनिवर्सिटी,पुणे  से MBA की डिग्री भी हासिल की। 
8 फरवरी 2014 को इनकी शादी कमलपुर (जिला- भागलपुर) निवासी श्री मनोज महतो की प्रथम सुपुत्री ज्योति कुमारी के साथ हुई। 5 अगस्त 2017 को इन्हें एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई जिसका नाम आस्तिक कुमार रखा।
वर्तमान में सौरभ कुमार सिंह वेबसाईट निर्माण का कार्य करते हैं साथ में अपने पैतृक गांव बिरनौध में अपनी पुश्तैनी जमीन पर व्यावसायिक दुकान के निर्माण कार्य मे लगे हुए हैं।

सौरभ कुमार सिंह का पारिवारिक विवरण

नाम - सौरभ कुमार सिंह
दादी - स्व0 श्रीमती शांति देवी
नाना - स्व0 अनंत लाल मंडल
नानी - श्रीमती शकुंतला देवी
पुत्र -   1. आस्तिक कुमार