Search This Blog

बेला कुमारी की जीवनी

बेला कुमारी का जन्म वर्ष 1982 में हुआ था। इनके पिता का नाम स्व0 प्रकाश बिहारी सिंह व माता का नाम श्रीमती रूपा देवी है। ये अपने माता पिता के चार सन्तान में तीसरे स्थान पर हैं। इनसे बड़े दो भाई और इनसे छोटी एक बहन हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा विभिन्न स्थानों के स्कूलों में हुई। 1993 में इनके पिता जी का देहांत हो जाने के कारण ये अपने पैतृक शहर भागलपुर में अपनी माता और अपने भाई बहनों के साथ रहने लगे। और मोक्षदा गर्ल स्कूल से माध्यमिक परीक्षा उतीर्ण की। झुनझुनवाला महिला कॉलेज से इन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की। वर्ष 2008 में इनकी शादी भागलपुर के सरमसपुर मोहल्ले के निवासी रामकिशन मंडल के तृतीय पुत्र राजीव कुमार के साथ हुआ। राजीव कुमार लकड़ी व फर्नीचर के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। कालांतर में वर्ष 2018 के 6 अप्रैल को इन दम्पति को जुड़वां सन्तान की प्राप्ति हुई। जुड़वा सन्तान में एक लड़का है जिसका नाम रुद्रप्रताप रखा गया है व एक लड़की है जिसका नाम मिताली रखा गया है। 
बेला कुमारी का पारिवारिक विवरण

नाम - बेला कुमारी
दादा - स्व0 बाबूलाल सिंह
दादी - स्व0 शांति देवी
पति - श्री राजीव कुमार 
पुत्र -  रुद्र प्रताप सिंह
पुत्री - मिताली
भाई -   1. सौरभ कुमार सिंह
           2. गिरिधर कुमार सिंह