Search This Blog

कुमारी सरला की जीवनी

कुमारी सरला का जन्म भागलपुर में वर्ष 1985 में हुआ था। इनके पिता का नाम स्व0 प्रकाश बिहारी सिंह व माता का नाम श्रीमती रूपा देवी है। ये अपने माता पिता के चार सन्तान में चौथे स्थान पर हैं। इनसे बड़े दो भाई और एक बहन हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा विभिन्न स्थानों के स्कूलों में हुई। 1993 में इनके पिता जी का देहांत हो जाने के कारण ये अपने पैतृक शहर भागलपुर में अपनी माता और अपने भाई बहनों के साथ रहने लगे। वर्ष 2000 में क्राइस्ट चर्च गर्ल स्कूल, भागलपुर से माध्यमिक परीक्षा उतीर्ण की। वर्ष 2002 में इन्होनें सुन्दरवती महिला कॉलेज , भागलपुर से उच्च माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण किया। 2008 में टी.एन. बी. कॉलेज भागलपुर से इन्होंने बायोटेक्नोलॉजी विषय से स्नातक की डिग्री हासिल की।
वर्ष 2013 में इनकी शादी ग्राम - दीनाचकला, जिला खगड़िया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बनारसी प्रसाद सिंह  के सबसे छोटे पुत्र मुकेश कुमार के साथ हुआ। मुकेश कुमार पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट हैं व दिल्ली स्थित कम्पनी में कार्यरत हैं। कुमारी सरला इस वक़्त दिल्ली में अपने पति के साथ रहती हैं व अध्यापन का कार्य भी करती हैं। 

कुमारी सरला का पारिवारिक विवरण

नाम - कुमारी सरला
दादी - स्व0 शांति देवी
पति - श्री मुकेश कुमार