श्रीमती रूपा देवी का जन्म 5 सितंबर 1959 को ग्राम - खुर्द चिरायां , जिला भागलपुर में हुआ था। इनके पिता स्व० अनंत लाल मंडल सेल्स टैक्स विभाग में कार्यरत थे। रूपा देवी अपने माता पिता की चौथी सन्तान हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा हाजीपुर गांव स्थित सरकारी पाठशाला में हुई।
सन 1975 में इनका विवाह ग्राम बिरनौध, जिला भागलपुर निवासी पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रकाश बिहारी सिंह के साथ हुआ था। विवाह के उपरांत इन्हें 4 संतानों की प्राप्ति हुई। इनके पति 1991 में नरपतगंज थाना, (जिला अररिया) के थानाध्यक्ष थे तब वो मधुमेह के कारण काफी बीमार हो गए। उनका काफी इलाज करवाया गया किंतु बीमारी जटिल होती गई और बीमारी का इलाज करवाने के दौरान बंगलोर में 19 जून 1993 को मृत्यु हो गई। अपने पति की मृत्यु के बाद रूपा देवी 1995 में भागलपुर नगर में मानिक सरकार चौक मोहल्ले में अपने पिता के मकान के सामने ही जमीन का एक प्लाट ख़रीदा और उस पर एक आवास का निर्माण कर अपने बाल बच्चों के साथ वहीं रहने लगी। उन्होंने अपने नव निर्मित आवास का नाम अपने पति के नाम पर 'प्रकाश कुंज' रखा। रूपा देवी ने उसी घर से अपने सभी बच्चों की शिक्षा दीक्षा सम्पन्न करवाया। कालांतर में अपने सभी सन्तानों का विवाह उसी निवास स्थल से सम्पन्न करवाया।
बेटे बेटियों का विवाह आर्य संपन्न करवा कर रूपा देवी कई धार्मिक स्थान का भ्रमण करने भी गयी है. जिसमे माता वैष्णो देवी, तिरुपति मंदिर, रामेश्वरम , कन्याकुमारी, शिरडी आदि स्थान प्रमुख है.
आजकल श्रीमती रूपा देवी अपने धार्मिक गतिविधियों को करते हुए अपने पोते,पोती नाती नतनी सहित पुरे परिवार की देखरेख कर रही हैं। और साथ में अपनी बूढी माँ की भी सेवा करती हैं।

रूपा देवी का पारिवारिक विवरण
नाम - रूपा देवी
पिता - स्व० अनंत लाल मंडल
माता - श्रीमती शकुंतला देवी
पति - स्व० प्रकाश बिहारी सिंह
पुत्र - 1. सौरभ कुमार सिंह
पुत्री - 1. बेला कुमारी
2. कुमारी सरला
बहन - 1. श्रीमती प्रेमलता देवी
2. श्रीमती शीला सिन्हा
3. स्व0 नीलम देवी
4. श्रीमती वीणा देवी
भाई - 1. श्री दीपक कुमार
2. श्री अजय कुमार