Search This Blog

स्व० प्रकाश बिहारी सिंह की जीवनी

 प्रकाश बिहारी सिंह का जन्म 1951 में ग्राम - बिरनौध, जिला - भागलपुर में हुआ था। इनके पिता बाबूलाल सिंह एवं माता श्रीमती शांति देवी थी। प्रकाश बिहारी सिंह अपने माता पिता के प्रथम संतान थे। बचपन में इनकी शिक्षा दीक्षा बिरनौध गांव के निकट स्थित कंझिया के प्रारंभिक विद्यालय में शुरू हुई। सुखराज उच्च विद्यालय, नाथनगर, भागलपुर से उन्होंने माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण किया। उच्च विद्यालय में पढ़ाई के दौरान वो अपने बुआ के घर मे रह कर पढ़ते थे। उच्च विद्यालय उत्तीर्ण करने के बाद उनका एडमिशन टी.एन. बी. कॉलेज भागलपुर में हुआ जहाँ से उन्होंने भौतिकी (Honors) विषय से स्नातक प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया। उसके बाद उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट में नामांकन लिया था, लेकिन इसी दौरान 1974 में उनका चयन बिहार पुलिस के अवर निरीक्षक के पद पर हो गया।  पूरे प्रखंड में वो पहले व्यक्ति थे जो पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर सीधे चयनित हुए थे। उनके इस नौकरी से उनके परिवार की ख्याति आसपास के पूरे गांव में फैल गई थी।
पुलिस अवर निरीक्षक के नौकरी के दौरान ही उनका विवाह ग्राम- खुर्द चिरायां, जिला - भागलपुर के निवासी अनंत लाल मंडल की सुपुत्री रूपा देवी के संग 1975 में हुआ। कालांतर में उन्हें 4 सन्तानों की प्राप्ति हुई। पुलिस अवर निरीक्षक की नौकरी के दौरान प्रकाश बिहारी सिंह धनबाद, कटिहार व अररिया जिला के विभिन्न थानों के प्रभारी बने। धनबाद में वो गोविंदपुर, झरिया व बरवड्डा थानों में रहे। 1983 से 1988 तक  वो कटिहार  जिले के मनिहारी, कटिहार व बलरामपुर थाने के इंचार्ज में रहे। 1989 में उनकी पोस्टिंग अररिया जिले के घूरना थाना प्रभारी के रूप में हुई। 1990 में वो अररिया जिला के नरपतगंज थाना में थाना प्रभारी के रूप में पदास्थापित हुए।
नरपतगंज में ही उनकी तबियत मधुमेह के कारण खराब हो गई। जिसके इलाज करवाने 1991 में वो दिल्ली के एम्स अस्पताल गए। लेकिन वहां उन्हें बताया गया कि मधुमेह के कारण उनकी किडनी खराब हो गई है। किडनी का इलाज करवाने उन्हें 1992 में तमिलनाडु के वेल्लूर स्थित बड़े अस्पताल में ले जाया गया। किंतु वहां भी उचित इलाज ना हो सका। 1993 में उनका किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए उन्हें बंगलोर के अलसुरु झील के निकट स्थित लेकसाइड हॉस्पिटल लाया गया। उनके बहनोई श्री परशुराम सिंह ने उन्हें अपना किडनी दान में दिया। लेकिन ये ऑपरेशन सफल ना हो सका। एक माह के अंदर ही प्रकाश बिहारी सिंह के ऑपरेशन में संक्रमण हो गया। जिसके इलाज के लिए उन्हें उसी अस्पताल के ICU में रखा गया। लेकिन लाख कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया ना जा सका और 19 जून 1993 को संध्या 6.15 बजे उनका देहांत हो गया। 23 जून 1993 को उनके पार्थिव शरीर का बंगलोर के विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 


स्व0 प्रकाश बिहारी सिंह का पारिवारिक विवरण

नाम -     प्रकाश बिहारी सिंह
माता -   स्व0 शांति देवी
पुत्र -    1. सौरभ कुमार सिंह
भाई -   1. प्रो0 डॉ. राम प्रकाश सिंह
           2. स्व0 विनय प्रकाश सिंह
           3. ओम प्रकाश सिंह
           4. गौतम सिंह
बहन -  1. श्रीमती प्रतिमा देवी
            2. स्व0 श्रीमती शोभा देवी
            3. श्रीमती नीलम देवी
            4. श्रीमती पूनम देवी